रोम, । बुधवार को इटली के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यहां सिसली (Sicily) के आइलैंड पर 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है। सीएनएन ने बताया कि इटली ने इस बात की पुष्
ि की है लेकिन आधिकारिक तौर पर विश्व मौसम संगठन (World Meteorological Organization, WMO) की ओर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि इटली और ग्रीस के कई हिस्सों में लगी आग के कारण हालात खराब हैं, कुछ गांव तो खत्म ही हो गए हैं। मौसम विज्ञानी मैनुअल माजोलेनी ने कहा कि यदि यह आंकड़ा सही माना जाता है, तो यह 10 जुलाई, 1977 को ग्रीस के एथेंस में मापे गए 48 डिग्री के पिछले रिकार्ड को तोड़ देगा। सिसली का यह तापमान यूरोप में दर्ज किया गया अब तक का उच्चतम तापमान हो सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह जलवायु संकट है जो गर्म हवाओं और आग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। गर्म मौसम की वजह से हाल के हफ्तों में दक्षिणी यूरोप भर में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इसकी वजह से इटली के सार्डेनिया द्वीप को भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा, ग्रीस में भी जंगलों में लगी आग का कहर देखने को मिल रहा है।
Comments