सोहना अशोक गर्ग आज शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मैडम जिला शिक्षा अधिकारी
्रीमती इंदु बोकन जी उपस्थित रहीं। उनके साथ कार्यक्रम में बिनु यादव, प्रिंसिपल गवर्नमेंट स्कूल तथा कार्यवाहक प्रिंसिपल श्रीमति सुनील यादव जी, SMC मेंबर अवधेश राघव व लोकेश वशिष्ठ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं एवं 9वीं व 11वीं के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सभी अतिथियों ने छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाती है। अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments