नगर परिषद विभाग ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने की शुरुआत की गई जिसका उद्घाटन नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति बागड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Khoji NCR
2026-04-01 14:01:13

सोहना अशोक गर्ग घरों से डोर .टो .डोर कूड़ा उठाने की शुरुआत की गई जिसका उद्घाटन नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति बागड़ी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया इससे पहले नगर परिषद में कार्य कर रहे कार्यकारी

अधिकारी सुनील कुमार रंगा म्यूनिसिपल इंजीनियर राजपाल खटाना कनिष्ठ अभियंता विशाल सिंह ठेकेदार डॉक्टर सत्यवान पार्षद मुकेश कुमार मोगली एडवोकेट पार्षद राकेश रोहिल्ला पार्षद नितिन यादव आदि ने प्रतिनिधि करने वाले राजेंद्र सिंह बागड़ी को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति बागड़ी कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार रंगा ने संयुक्त रूप से बताया की डोर टू डोर घर से कूड़ा उठाने के लिए विभाग द्वारा ठेकेदार को 10 करोड रुपए का टेंडर दिया गया है जो की निर्धारित समय 5 साल का होगा उन्होंने बताया कि कूड़ा घर-घर से उठाने का ठेका मुनेश अहमद फर्म को दिया गया है चेयरपर्सन प्रीति बागड़ी तथा कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार रंगा ने यह भी कहा कि घर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए 17 टेंपो 10 ई रिक्शा दो ट्रैक्टर ट्रॉली एक जेसीबी मशीन का प्रयोग किया जाएगा जिसमें लगभग चार दर्जन से ज्यादा ड्राइवर हेल्पर होंगे उन्होंने यही बताया कि उपयोग में आने वाले एक गाड़ी के साथ दो कर्मचारी होंगे उन्होंने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा घरों से उठने के बाद शहर के मुख्य बाजारों में गली मोहल्ले में लोगों को सफाई देखने के लिए मिलेगी उन्होंने यही बताया कि घरों के बाहर गेट पर एक चिप भी लगाई जाएगी जिससे पता चल पाएगा कि कि घर से कूड़ा उठा है और नहीं उठा है जिस घर से कूड़ा नहीं उठ पाएगा उसकी राशि ठेकेदार से काट ली जाएगी उन्होंने यही बताया कि जहां-जहां से कूड़ा उठाया जाएगा उन्हीं की पेमेंट नगर परिषद विभाग द्वारा की जाएगी इसके अलावा कूड़ा घरों से उठाने की पूरी प्रक्रिया नगर परिषद विभाग द्वारा करेगी उन्होंने यही बताया यदि घरों से कूड़ा उठाने का समय सुबह 7:00 से दोपहर 2:00 तक का रखा गया है यदि कोई घर से कूड़ा समय पर नहीं उठाता है तो उसकी शिकायत डॉक्टर सत्यवान ठेकेदार 9050 38 8791 तथा टोल फ्री नंबर 0 124 4 52 2679 पर कोई भी व्यक्ति अंकित किए गए नंबर पर अपनी शिकायत कर सकता है आम नागरिकों की समस्या का समाधान करने के लिए नगर परिषद विभाग हमेशा अग्रसररहेगी

Comments


Upcoming News