खोजी यशोदा, नूंह : राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका स्थित पंजाबी ग्राउंड में बुधवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद ने पहुंचकर प्रवेश उत्सव के अवसर पर बच्चों को संबोधित
करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाएं। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को आह्वान किया कि विद्यालयों को सुचारू रूप से बिना किसी समस्या के चलाने में अध्यापकों का सहयोग करें और अपने बच्चों का अपने नजदीक के सरकारी स्कूल में दाखिला जरूर करवाएं। उन्होंने विद्यालय में पीने का पानी, बिजली, शौचालय का रखरखाव, मध्यान भोजन की जांच की। सभी सुचारू रूप से संचालित थे, इसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अध्यापकों को शाबाशी दी। विद्यालय प्रभारी डॉक्टर किशोर जावलिया ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के सामने विद्यालय में महिला अध्यापक न होने का मुद्दा उठाया जिस पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने तुरंत प्रभाव से खंड शिक्षा अधिकारी चरण देव को एक महिला अध्यापिका का विद्यालय में समायोजन करने के लिए आदेश दिया। इस प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने दो-तीन दिन के अंदर अंदर किसी महिला अध्यापक का समायोजन करने की बात कही। खंड शिक्षा अधिकारी चरण देव ने विद्यालय प्रबंधन समिति एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कल से सभी अध्यापक दाखिले के लिए घर-घर जाएंगे इसलिए सभी अभिभावक उनका सहयोग करें और ज्यादा से ज्यादा बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में अवश्य कराएं । सगीर अहमद ने प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को रिपोर्ट कार्ड अपने हाथों से वितरित किए और माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी लगभग एक घंटा विद्यालय में उपस्थित रहे साथ में चरण देव खंड शिक्षा अधिकारी फिरोजपुर झिरका भी मौके पर उपस्थित थे । विद्यालय की तरफ से अशोक कुमार पीटीआई, लक्ष्मीबाई मुख्य शिक्षिका, गीता, अनिशा, शमीम और समस्त एमडीएम कुक व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Comments