दो अप्रैल को पुन्हाना में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

Khoji NCR
2026-04-01 14:13:56

शहर के प्रमुख मंदिरों पर भजन-कीर्तन से लेकर होगा भंडारा। पुन्हाना, कृष्ण आर्य आगामी दो अप्रैल को पुन्हाना शहर सहित गांवों में हनुमान जन्मोत्सव बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाए

ा। जन्मोत्सव को लेकर प्रमुख मंदिरों में भजन-कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही दोपहर को हनुमान बाबा की आरती करने के साथ ही भोग लगाने के बाद भंडारे भी किया जाएगा। मुक्ति धाम आश्रम के महंत रामदास ने बताया कि हिंदु धर्म में हनुमान बाबा की बहुत अधिक महत्वता है। हिंदु धर्म के सभी लोग भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना व भक्ति करते हैं। भक्तों द्वारा सच्चे मन से हनुमान बाबा की पूजा करने पर बाबा द्वारा भक्तों के सभी संकटों को हर लिया जाता है, इसलिए हनुमान को संकटमोचन भी कहा जाता है। कलयुग में हनुमान की सबसे अधिक पूजा की जाती है। इसी को लेकर उनके जन्मोत्सव पर आश्रम में भजन-कीर्तन कर हनुमान का गुणगान किया जाएगा। भक्तों द्वारा सुबह व शाम को हनुमान बाबा का भक्तिभाव से चोला भी चढ़ाया जाएगा। बताया जाता है कि हनुमान बाबा को सिंदूर का चोला चढ़ाने से हनुमान बाबा के साथ ही भगवान श्री राम भी प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को हनुमान को चोला चढ़ाया जाता है। इसके साथ ही सुबह सुंदरकांड का पाठ होने के साथ ही दोपहर को विशाल भंडारा होगा। जिसमें हजारों की संख्या में बाबा के भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में लोग आश्रम में पहुंचकर धर्मलाभ उठाएं।

Comments


Upcoming News