नूंह सीआईए की कार्रवाई में दो इनामी अपराधी गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस को सौंपे ‌

Khoji NCR
2026-04-01 14:06:00

खोजी यशोदा, नूंह : जिले की नूंह सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान पुलिस के दो इनामी वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और इनके खिलाफ राजस

्थान के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामलें दर्ज थे। पुलिस के अनुसार पहले मामलें में अकरम खान पुत्र याकूब खान निवासी घासेड़ा को वर्ष 2015 में आबकारी अधिनियम थाना सूरजगढ़ राजस्थान में दर्ज एफआईआर के तहत दर्ज गिरफ्तार किया गया । इस आरोपी पर राजस्थान पुलिस द्वारा दो हजार का इनाम घोषित किया गया था। दूसरे मामलें में रोजे खां पुत्र चंदू खां निवासी गांव ग्वारका थाना सदर तावडू को गिरफ्तार किया गया है। इन पर भी थाना सिंघाना राजस्थान में वर्ष 2013 में धारा 420, 467, 468, 419, 471 और 120बी के तहत केस दर्ज था। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिये राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया है । जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नूंह पुलिस अन्य राज्यों में अपराध करने वाले आरोपियों को पकड़ने में लगातार सहयोग करती रही है। इससे पहले भी कई मामलों में जिला पुलिस की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई, जिसमें सीआईए टीम ने राजस्थान पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दोनों इनामी अपराधियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

Comments


Upcoming News