खोजी यशोदा, नूंह : नूंह जिले के शहर थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है । शिकायत के आधार पर नूंह पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्
न के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए। साथ ही आरोप है कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला । शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उससे पैसे भी ऐंठे । पीड़िता मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है । इस मामलें में दो भाई और उनके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में हरियाणा अवैध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2022 सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। घटना की अवधि बीते साल सितंबर से मार्च 2026 के बीच बताई गई है। फिलहाल नूंह पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है । मामलें की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
Comments