होडल डोरी लाल गोला खोजी एनसीआर होडल सी आई ए प्रभारी जगमिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 सितंबर 2025 को पीड़ित छात्र रोहित औरंगाबाद गांव ने अपनी दी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसका दोस
त सचिन उसे लेने यूनिवर्सिटी गेट पर आया था। इसी दौरान नमन, लक्ष्य, हरबीर, रोहित, लव और रोहित देशवाल वहां पहुंचे। आरोपितों ने पहले गोली चलाई और फिर रोहित की पिटाई की। इस दौरान उसका मोबाइल फोन टूट गया। जब सचिन दोस्त को बचाने आया तो उसे भी पीटा। शिकायत में रुपये लूट के आरोप लगाए गए। विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए मुंडकटी थाना पुलिस ने पहले ही आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। होडल सीआईए प्रभारी ने बताया कि मामले में सहायक उप निरीक्षक महानंद की टीम ने वारदात में शामिल आरोपी प्रिंस उपरोक्त को नेशनल हाईवे नंबर 19 से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसे वारदात में देसी कट्टा व मोटरसाइकिल बरामद करने हेतु पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की ।
Comments