नाइजर, । पिछले हफ्ते नाइजीरिया में उत्तर-पश्चिमी जम्फारा राज्य के एक बोर्डिंग स्कूल से अगवा की गईं सैकड़ों छात्राओं को बंदूकधारियों ने रिहा हो गई हैं। मंगलवार को राज्य के गवर्नर ने इसकी जानक
ारी दी। जम्फारा राज्य के गवर्नर बेल्लो माटावले ने जानकारी दी कि 279 लड़कियों को बंदूकधारियों ने छोड़ दिया है। शुक्रवार को जंगेबे स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स साइंस सेकेंडरी स्कूल से इन्हें अगवा किया गया था। इनको बचाने के लिए जाम्फ्रा प्रांत की पुलिस सेना के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। पश्चिमी अफ्रीकी देश में में बच्चों को अगवा करने के मामले बढ़ गए हैं। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार एक निवासी ने बताया कि हमले के समय बंदूकधारियों ने पास के एक सैन्य शिविर और चौकी पर भी हमला किया। ताकि अपहरण को रोकने के लिए सैनिक स्कूल ना पहुंच सके। बंदूकधारियों ने देर रात स्कूल पर धावा बोला था। इस दौरान उन्होंने फायरिंग की और लड़कियों को वाहनों में भरकर ले गए। पुलिस और सेना तब से लड़कियों को बचाने के लिए संयुक्त अभियान चला रही थी। इस अपहरण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाराजगी जताई गई। नाइजर राज्य के गवर्नमेंट साइंस कॉलेज कगारा से 17 फरवरी को अगवा किए गए 24 छात्र, छह कर्मचारी और अन्य लोगों को शनिवार को दिन रिहा कर दिया गया था। दिसंबर में, उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के कंकारा में एक माध्यमिक स्कूल के 300 से अधिक स्कूली बच्चों को अगवा कर लिया गया था और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। सरकार ने कहा कि छात्रों की रिहाई के लिए कोई फिरौती नहीं दी गई। सबसे कुख्यात अपहरण अप्रैल 2014 में हुआ था, जब बोर्नो राज्य के एक माध्यमिक स्कूल से आतंकी संगठन बोको हराम के जिहादी विद्रोहियों द्वारा 276 लड़कियों का अपहरण कर लिया गया था। उनमें से 100 से अधिक लड़कियां अभी भी लापता हैं। बोको हराम पश्चिमी शिक्षा का विरोधी है और इसके लड़ाके अक्सर स्कूलों को निशाना बनाते हैं। पश्चिमोत्तर नाइजीरिया में इस आतंकी संगठन का दबदबा माना
Comments