अक्करा, । विश्व स्वास्थय संगठन की वैश्विक वैक्सीन साझाकरण योजना COVAX के तहत बुधवार को किसी गरीब देश को COVID-19 वैक्सीन दी गई है। बता दें कि WHO की COVAX योजना के तहत दुनिया के गरीब देशों को फ्री में वैक्सीन
दी जाएंगी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित एस्ट्राजेनेका / ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की 600,000 खुराक लेकर एक उड़ान घाना (अफ्रीकी देश) की राजधानी अक्करा पहुंची है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) ने एक संयुक्त बयान में बताया। बता दें कि किसी देश को हुआ वितरण ये डब्लूएचओ द्वारा पहली बार नोवल कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी के रूप में वर्णित करने के एक साल बाद और COVAX पहल के शुरू होने के आठ महीने बाद पहुंचाई गई है। इसमें अमीर देशों से धन एकत्र करते हुए उन देशों के लिए COVID-19 वैक्सीन कराई जानी है, जो महामारी से पहले भी बेहद खराब स्थिति में और अब उनकी अब हालात और खराब है। घाना के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को इन वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर एक योजना के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि मौजूद वैक्सीन का इस्तेमाल एक टीकाकरण अभियान को स्टार्ट करने में सहायता देगा। सबसे पहले फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अन्य जोखिम वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Comments