विश्व में 1.80 करोड़ आप्रवासी भारतीय- यूएई, अमेरिका और सऊदी में सबसे अधिक तादाद

Khoji NCR
2021-01-16 07:14:50

संयुक्त राष्ट्र, । संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020 में पूरी दुनिया में आप्रवासी भारतीयों की तादाद 1.80 करोड़ हो चुकी है। भारत से बाहर रहनेवाले इन भारतीयों की सबसे अधिक तादाद यूएई,

मेरिका और सऊदी अरब में है। अंतरराष्ट्रीय आव्रजन-2020 की रिपोर्ट शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग ने जारी की है। भारत में जन्मे लेकिन विदेश में बसे भारतीयों की तादाद बढ़कर एक करोड़ अस्सी लाख हो चुकी है। इसके अलावा आप्रवासी भारतीय मेक्सिको और रूस में 1.1 करोड़ हैं। चीन में एक करोड़ और सीरिया में 80 लाख आप्रवासी भारतीय हैं। आप्रवासी भारतीयों की सबसे बड़ी तादाद संयुक्त अरब अमीरात (35 लाख), अमेरिका (27 लाख) और सऊदी अरब (25 लाख) में है। आप्रवासी भारतीयों की भारी तादाद वाले अन्य देशों में आस्ट्रेलिया, कनाडा, कुवैत, ओमान, पाकिस्तान, कतर और ब्रिटेन हैं। चीन और रूस में भारतीय आप्रवासियों की मौजूदगी है। वर्ष 2000 से 2020 के बीच आप्रवासी भारतीयों की आबादी बड़े पैमाने पर है। अमेरिका में सबसे बड़ा देश बन गया है जहां सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय आव्रजक हैं। वर्ष 2020 में अमेरिका में कुल 5.1 करोड़ आव्रजक हैं। यह तादाद वैश्विक आबादी की 18 फीसद है।

Comments


Upcoming News