बुराई पर अच्छाई की जीत हमेशा होती है :आजाद मोहम्मद

Khoji NCR
2024-10-12 10:42:48

प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर मेवात जिले में तेजी के साथ होंगे विकास कार्य : आजाद मोहम्मद पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका। हरियाणा में हैट्रिक लगाते हुए भाजपा ने तीसरी बार सत्ता

पर काबिज होने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा नायब सिंह सैनी दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनकर नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। हरियाणा प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता आजाद मोहम्मद ने हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र में मंत्री मनोहर लाल खट्टर के दिल्ली निवास पर मिलकर हरियाणा प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आजाद मोहम्मद को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है , बेशक मेवात में भाजपा की कोई सीट नहीं जीत पाई हो लेकिन विकास के मामले में मेवात को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। सबका साथ सबका विकास को लेकर पार्टी काम करेगी। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई अंत्योदय स्कीम के माध्यम से हर वर्ग के लोगों तक सरकार की योजना का लाभ पहुंचे इसको लेकर सरकार पूरी पारदर्शिता से काम करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद को आश्वासन दिलाया कि मेवात में विकास और जनहित के मामलों को ध्यान में रखते हुए कार्यों को प्राथमिकता से कराया जाएगा। पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार इतिहास रचते हुए नरेंद्र मोदी की अगवाई में मनोहर लाल खट्टर की पारदर्शी नीति के चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीति और नियत को देखते हुए प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर तीसरी बार सत्ता पर काबिज किया है। आजाद मोहम्मद ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत हमेशा होती है यह साबित हरियाणा की जनता ने कर दिखाया है। क्षेत्र के लोगों को किसी से भी डरने की कोई आवश्यकता नहीं है । कांग्रेस पार्टी द्वारा लोगों को झूठे सपने दिखाए गए जिसके चलते क्षेत्र की जनता ने भाजपा से किनारा करते हुए कांग्रेस को वोट दिया लेकिन आज वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होता है किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

Comments


Upcoming News