दुबई, यूएई की राजधानी अबू धाबी में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्
के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में अबू धाबी के एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। धमाके में 106 भारतीयों समेत 120 लोग घायल हो गए थे। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई है। भारतीय दूतावास ने भी भारतीय शख्स की मौत की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि मृतक के शव को शीघ्र स्वदेश लाने के लिए वह स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। यूएई के अधिकारियों ने भी मदद का आश्वासन दिया है। भारतीय दूतावास के अधिकारी मृतक के परिवार से संपर्क भी कर रहे हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है...
Comments