युद्ध का सर्वाधिक असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। यूक्रेन की घेराबंदी से कीव, खारकीव, मेलिटोपोल जैसे नगरों में हालात बद से बदतर हो रहे हैं। चारों तरफ बर्बादी के निशां हैं। बच्चों से लेकर ब
े भी डर और दहशत में हैं। लाखों लोग अपना देश छोड़कर जा रहे हैं। रायटर की खबर के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने यूक्रेन में कम से कम 376 नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की है। इनमें 94 लोगों की मौतें भी शामिल हैं। भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने बताया कि भारतीय छात्रों के लिए विशेष उड़ानें होंगी। पोलैंड भारतीय छात्रों को सहयोग कर रहा है।
Comments