जानें- कौन हैं संज्ञा मल्‍ला, जिसे यूएन प्रमुख देंगे वर्ष 2021 की महिला पुलिस अधिकारी का पुरस्कार

Khoji NCR
2021-11-07 08:35:36

नई दिल्‍ली । संयुक्त राष्ट्र के शान्तिरक्षा व स्थिरता मिशन (MONUSCO) में तैनात नेपाल की एक महिला अधिकारी संज्ञा मल्ला को संयुक्त राष्ट्र के वर्ष 2021 के महिला पुलिस अधिकारी पुरस्कार से सम्मानित किय

गया है। संज्ञा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) की राजधानी किंशासा में तैनात हैं। वे यहां पर संयुक्त राष्ट्र के स्थिरता मिशन –MONUSCO में पुलिस स्वास्थ्य और पर्यावरण यूनिट की मुखिया हैं। संज्ञा पेशे से एक डाक्‍टर हैं। उन्‍होंने यूएन शांतिरक्षा और स्थिरता मिशन में एक ऐसी इकाई स्थापित करने में मदद की है जो संयुक्त राष्ट्र के पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य और पर्यावरणीय कार्यक्रमों की बेहतरी से संबंधित नीतियां और प्रक्रियाएं लागू करने के लिये जिम्मेदार है। उन्‍हें मंगलवार को ये सम्‍मान यूएन महासचिव एंतोनियो गुतरेस एक वर्चुअल समारोह में प्रदान करेंगे। संज्ञा मल्ला कोविड-19 महामारी के दौरान और अतीत के ईबोला संक्रमण फैलाव के समय में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा पिछले वर्ष यहां के गोमा शहर में आई प्राकृतिक व मानवीय आपदाओं के समय में भी उनका सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान उन्‍होंने अपनी यूनिट के साथ यहां के लोगों को और संयुक्‍त राष्‍ट्र के कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाने में गजब का योगदान दिया। उन्‍हें समय रहने आगाह किया, जिससे जान-माल के नुकसान से बचा जा सका। यूएन से ये सम्‍मान पाने के बाद संज्ञा ने बताया है कि वो इसको पाकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। साथ ही उन्‍होंने इस बात की भी उम्‍मीद जताई कि नेपाल और दुनिया भर में अन्य स्थानों पर और ज्‍यादा महिलाओं को पुलिस में अपनी सेवा देने और अपना पेशेवर जीवन चुनने की प्रेरणा भी मिल सकेगी। अपनी प्रतिक्रिया में उन्‍होंने कहा कि अब भी पुलिस सेवा कोपुरुषों का ही काम समझा जाता है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की तरफ से भी संज्ञा की प्रशंसा की गई है। उन्‍होंने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 और अन्य तरह के जोखिमों का खतरा कम करके, यूएन शांतिरक्षकों की सुरक्षा और बेहतरी में इजाफा करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्‍होंने कहा कि संज्ञा दुनिया भर में शान्ति व सुरक्षा को आगे बढ़ाने में महिला पुलिस अधिकारियों के, अनेक तरह के योगदानों का प्रतिनिधित्व करती हैं। अपने काम और सेवाओं के ज़रिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ काम व पहचान का प्रतिनिधित्व करती हैं। यूएन प्रमुख ने कहा कि संज्ञा ने महामारी के संक्रमण को रोकने और इसका प्रसार कम करने के लिए दिशा निर्देश तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। उन्‍होंने वर्ष 2021 कांगो के लोगों और वहां पर मौजूद यूएन स्‍टाफा की बेहतरी के लिए, कोरोना वायरस और पर्यावरण सुरक्षा के लिए 300 से अधिक जागरूकता सत्र आयोजित किए। इस दौरान उन्‍होंने वैक्‍सीन के बारे में लोगों को जानकारी दी और इस संबंध में फैले अंधविश्‍वास को भी दूर किया।

Comments


Upcoming News