Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 दिसंबर 2020 का पंचांग, चंपा षष्ठी आज, जानें मुहूर्त राहुकाल एवं दिशाशूल

Khoji NCR
2020-12-20 09:05:51

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 20 दिसंबर दिन रविवार है। आज चंपा षष्ठी है। आज के दिन भगवान शिव के अवतार खंडोबा की आराधना की जाती है, वे किसानों

के मुख्य देवता माने जाते हैं। भगवान शिव के प्रथम पुत्र भगवान कार्तिकेय मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी को देवताओं के सेनापति नियुक्त हुए थे। उनका प्रिय पुष्प चंपा है। इस वजह से इस तिथि को चंपा षष्ठी भी कहते हैं। आज के दिन दक्षिण भारत में भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। आज सुबह से रवि योग बन रहा है, वहीं रात में त्रिपुष्कर योग बनने वाला है, जो कल सुबह तक रहेगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। आज का पंचांग दिन: रविवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि। आज का दिशाशूल: पश्चिम। आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक। आज का पर्व एवं त्योहार: चम्पा षष्ठी। विशेष: पंचक। विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी 14 घंटे 53 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी शतभिषा नक्षत्र 21 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद नक्षत्र वज्र योग 12 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग कुंभ में चंद्रमा। सूर्योदय और सूर्यास्त आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 09 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 29 मिनट पर होगा। चंद्रोदय और चंद्रास्त आज के ​दिन चंद्रोदय दिन में 11 बजकर 44 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त रात 11 बजकर 13 मिनट पर होगा। आज का शुभ समय अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक। रवि योग: आज प्रात:काल 07 बजकर 09 मिनट से रात 09 बजकर 01 मिनट तक। अमृत काल: आज दोपहर 01 बजकर 25 मिनट से दोपहर 03 बजकर 06 मिनट तक। त्रिपुष्कर योग: आज रात 09 बजकर 01 मिनट से अगले दिन सोमवार को सुबह 07 बजकर 10 मिनट तक। विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 02 मिनट से दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक। आज मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी है। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। सूर्य देव को स्नान करने के बाद जल अर्पित करें और उनके मंत्रों का जाप करें। यह आपके लिए कल्याणकारी होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Comments


Upcoming News