दादरी शहर से सीधा जुड़ेगा चरखी गांव, 4 करोड़ 28 लाख कि लागत से होगा सड़क निर्माण

Khoji NCR
2021-11-01 11:06:35

दादरी शहर वासियों को भिवानी के लिए जल्द मिलेगा नया लिंक रोड़, लोहारु चौक पर लगने वाले जाम से मिलेंगी निजात चरखी दादरी जयवीर फोगाट, 31 अक्टूबर, क्षेत्र के बड़े गांव चरखी को दादरी शहर के सीधा जोड

ा जाएंगा। गांव वासियों की मांग पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने चरखी गांव से दादरी शहर को जोड़ने वाले पुराने कच्चे रास्तें को पक्का करने के आदेश जारी किए है। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला के आदेश पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा दादरी से चरखी सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 28 लाख रुपए का एस्टीमेट बनाकर चंडीगढ मुख्यालय भिजवा दिया है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। पुर्व विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट ने प्रस्तावित सड़क मार्ग का दौरा किया और बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव चरखी के निवासियों को दादरी आने के लिए मुख्य मार्ग से लम्बा चक्कर लगा कर आना पड़ता है। जिस कारण गांव को शहर से सीधा जोड़ने वाले पुराने कच्चे रास्ते को पक्का करने की मांग गांव वासी लम्बे समय से उठाते रहे है। इस रास्ते को गांव से दादरी-भिवानी मुख्य सड़क तक पुर्व सांसद डॉ अजय सिंह चौटाला ने अपने सांसद रहते बनवाया था। उसके बाद से ग्रामीण इस महत्वपूर्ण मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए संघर्षरत ही थे। राजदीप फौगाट ने बताया की अब 17 साल उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने दादरी शहर व चरखी गांव वासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बताया कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा भेजे गए इस प्रपोजल में दादरी शहर से चरखी गांव को सीधा जोड़ा गया है। जिससे जहां शहर वासियों को भी भिवानी जाने के लिए लोहारु चौक के जाम से निजात मिलेगी, वहीं उन्हें भिवानी जाने के लिए एक नया लिंक रोड़ भी मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ जजपा नेता कुलदीप चरखी, एडवोकेट रविंद्र सांगवान, संजीव चरखी, शशि शर्मा, दीपक, अशोक, मोहित, नरेंद्र, प्रदीप, शमशेर सांगवान, सुखबीर इत्यादी उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News