संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर पंचकूला के लघु सचिवालय भवन पर फहराया गया संयुक्त राष्ट्र ध्वज।

Khoji NCR
2021-10-25 09:31:17

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पचंकूला। संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर पंचकूला के लघु सचिवालय भवन पर संयुक्त राष्ट्र ध्वज फहराया गया। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक भरतू राम ने संयुक्त राष्ट संघ का ध्

वज फहराया जबकि सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने ध्वज को सलामी दी। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 24 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि विश्व में शांति बनी रहे और बिना किसी बाधा के विकास को और गति मिले। विश्व युद्ध के बाद दुनिया को तीसरे महायुद्ध से बचाने और वैश्विक शांति को कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा गया। इस दिशा में किए गए प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया और संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र को तैयार किया गया। इसे 24 अक्तूबर 1945 को लागू किया गया। इस तरह 24 अक्तूबर को प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हैड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल धर्मवीर, कुलदीप, नवीन कुमार, रजनीश, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर, एसपीओ अश्वनी तथा एसपीओ सरबजीत उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News