रा व मा वि नांगल चौधरी में धूमधाम से मनाया गया मोल दिवस

Khoji NCR
2021-10-24 10:34:42

नांगल चौधरी आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में 'मोल दिवस' के उपलक्ष्य पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का प्राचार्य विकास जयदीप की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प

रतियोगिता में भौतिकी प्रवक्ता सुशील सैनी ने विद्यार्थियों से भौतिकी विषय के प्रश्न पूछे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में समय प्रबंधन का अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन जीव विज्ञान की प्रवक्ता निधि ने किया और साथ ही साथ विद्यार्थियों से जीव विज्ञान विषय के प्रश्न पूछे। वही रसायन विज्ञान के प्रवक्ता बच्चन सिंह ने अपने विषय के प्रश्न पूछने के अलावा मोल कॉंसेप्ट का महत्व विद्यार्थियों को बताया। इस अवसर पर गणित की प्रवक्ता मिन्टू देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और गणित विषय के प्रश्न पूछे। गणित के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपप्राचार्य प्रेम सिंह ने बताया कि आज की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में की प्रवीण, लोकेश और नवीन की टीम प्रथम वहीं आर्यन, चेतन और आशीष की टीम द्वितीय रही। विज्ञान अध्यापक देवेन्द्र सिंह ने विजेता टीमों को बधाई दी और विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्राचार्य विकास जयदीप ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि विज्ञान ने हमेशा मानवता की सच्ची सेवा की है। अभी हाल ही में कोविड के कहर से सम्पूर्ण मानवता को बचाने में विज्ञान की बहुत प्रभावी और सकारात्मक भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Comments


Upcoming News