कालका जैसे अति पिछड़े क्षेत्र में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने की परियोजना तत्काल बंद हो : मरड़।

Khoji NCR
2021-10-23 11:35:28

खोजी/नीलम कौर कालका/पिंजौर। रिपब्लिकन पार्टी अॉफ इंडिया अठावले के प्रदेश महासचिव उत्तर भारत (हरियाणा प्रदेश) दलजीत सिंह मरड़ ने उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा कालका में रिचार्ज पद

धति पर कार्यरत नये बिजली के स्मार्ट मीटर लगाये जाने पर रोष जताया है। मरड़ ने बताया कि कालका वासियों में भी इसका भारी विरोध है। मरड़ ने कहा कि हमारा कालका क्षेत्र आर्थिक रूप से अति पिछड़ा व अर्ध पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां की भूमि बंजर है। इस कारण यह भूमि खेती योग्य भी नहीं है। रोजगार के नाम पर केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार के द्वारा भी कोई नया उपक्रम इस क्षेत्र में स्थापित नहीं किया गया है। एक मात्र उत्तर रेलवे की वर्कशॉप भी अतिंम सांसे गिन रही है। तो वहीं कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण सूरजपुर सीमेंट फैक्ट्री व एचएमटी फैक्ट्री भी बंद हो चुकी हैं। कोरोना महामारी के प्रारंभिक दिनों से ही कालका से चलने वाली ज्यादातर रेल सेवा बंद हैं। इस कारण होटल व्यवसाय व टैक्सी उद्योग से जुड़े लोग भी बेरोजगार हो चुके हैं। यहां के युवा पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश के परवाणू, बद्दी, नालागढ़ अथवा पंजाब के मोहाली में रोजगार हेतू जाने के लिए मजबूर हैं। यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति कोविड 19 की महामारी के बाद से अति दयनीय हो चुकी है। इस लिए हरियाणा सरकार को कालका वासियों को राहत देते हुए अपनी इस परियोजना को गुरूग्राम व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आसपास के हरियाणा राज्य के आर्थिक रूप से मजबूत जिलों में प्रारंभ करनी चाहिए। क्योंकि उन जिलों के रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति कालका वासियों के अपेक्षा अधिक सुदृढ़ व मजबूत है।

Comments


Upcoming News