त्योहारों के मौसम में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का दादरी जिले को बड़ा तोहफा, 4 कच्चे रास्तों के निर्माण के लिए 8.60 करोड़ जारी

Khoji NCR
2021-10-22 09:02:36

दादरी जिला हमारा घर, विकास में बनाएंगे अव्वल: नैना चौटाला चरखी दादरी, 22 सितंबर: त्योहारों के मौसम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दादरी जिले को बड़ा तोहफा दिया है। विभिन्न गांव

ो आपस में मिलाने वाले चार कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 8 करोड़ 60 लाख की राशि जारी की गई है। इन रास्तों के पक्का हो जाने से जहां ग्रामीणों को दूसरे गांव तक जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा वहीं प्रदेश सरकार ने दादरी जिला वासियों की लंबे समय से चली आ रही इन जरुरी मांगों को भी पूरा कर दिया है। गौरतलब है कि बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र के गांव मंदौला से कलियाणा तक, झोझु कलां से खेड़़ीबत्तर, पिचौपा कलां से ढ़ाणी धर्मपुर तक रस्ते कच्चे थे। जिस कारण ग्रामीणों को अपने जरुरी कार्यों के लिए एक गांव से दूसरे गांव तक जाने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ती थी। इसके अलावा इन कच्चे रास्तों पर स्थित छोटी - छोटी ढ़ाणीयों में रहने वाले वाले लोंगो खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण इन कच्चे रास्तों को पक्का करवाने की मांग लम्बे समय से करते आ रहे है। पिछले दिनों गांव निवासियों द्वारा बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला के सामने भी इन कच्चे रास्तों को पक्का करने की मांग की। विधायक नैना चौटाला की मांग पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों को बड़ा तौहफा देते हुए 8 करोड 60 लाख रुपए की राशि जारी कर दि है। बौंद कलां की फिरणी निर्माण के लिए 95 लाख 58 हजार की राशि जारी 17 साल से पक्की फिरणी की बांट जौ रहे बौंद कलां वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बौंद कलां वासियों की बड़ी मांग को पुरा करते हुए फिरणी निर्माण के लिए 95 लाख 58 हजार रुपए की राशि जारी कर दी है। जल्द ही पंचायत विभाग द्वारा टेंडर इत्यादि औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद फिरणी का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। दादरी जिला हमारा घर, विकास में बनाएंगे अव्वल: नैना चौटाला बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा है कि दादरी जिला हमारे लिए घर के समान है। यहां के लोंगो ने सदैव हमें मान-सम्मान व आशिर्वाद दिया है। अब हमारा नैतिक फर्ज बनता है कि दादरी जिले को विकास के दृष्टिकोण से प्रदेशभर में अव्वल स्थान दिखाएं। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। कई बड़ी योजनाएँ बनाई गई है। उन्होंने कहा कि दादरी जिले के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

Comments


Upcoming News