हथीन बाईपास निर्माण के लिए शीघ्र ही होगा बजट आवंटित

Khoji NCR
2020-12-18 10:36:10

हथीन/माथुर: हथीन की बहुप्रतीक्षित मांग बाईपास निर्माण के लिए शीघ्र ही बजट राशि आवंटित कर दी जाएगी। उक्त आश्वासन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिया। उक्त बाईपास निर्माण की मांग

को लेकर हथीन का एक प्रतिनिधिमंडल नगरपालिका के पार्षद रविन कुमार के नेतृत्व में चंडीगढ में मिला। पार्षद रविन कुमार ने बाईपास निर्माण परियोजना की जरूरत एवं निर्माण के लिए गए प्रयासों, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया एवं अधिग्रहण के घोषित किए अवार्ड की जानकारी विस्तार से बताई। इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा एवं डीपीआर की प्रशासनिक स्वीकृति के बारे में भी जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस मौके पर विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही उक्त बाईपास परियोजना के लिए बजट आवंटित कर दिया जाएगा। जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है, उनके बैंक खातों तक मुआवजा राशि भी पहुंचा दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री जिनके पास लोकनिर्माण विभाग भी है, उन्होंने विश्वास दिलाया कि यथाशीघ्र ही हथीन विधानसभा क्षेत्र की सभी ससडक निर्माण परियोजनाओं के लिए भी धनराशि आवंटित कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उक्त बाईपास निर्माण परियोजना की स्वीकृति दी थी। इसके लिए 59 करोड रुपए की बजट खर्च होने की डीपीआर को भी स्वीकृति मिली हुई है। परंतु बजट राशि आवंटित न होने से उक्त परियोजना का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

Comments


Upcoming News