किन लोगों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए शरीफा?

Khoji NCR
2021-10-19 08:48:07

नई दिल्ली, शरीफा यानी सीताफल , जिसे अंग्रेज़ी में कस्टर्ड एप्पल भी कहा जाता है। शरीफा अनेक पोषक तत्वों का ख़जाना माना जाताहै। इसे डाइट में शामिल करने से कई तरह से स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। शरी

ा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी काफई अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए यह कैंसर के जोखिम से भी बचा सकता है। सीताफल में विटामिन सी, विटामिन-ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, तांबा और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, इसलिए इसे गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है। इसके लाभ तो कई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीफा कई तरह से नुकसान भी पहुंचा सकता है। सीताफल यानी शरीफे को अगर ज़रूरत से ज़्यादा खा लिया जाए, तो यह हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको भी शरीफा पसंद है, तो इसे खाने के नुकसान भी जान लें। 1. कई लोगों को शरीफा खाने से एलर्जी हो जाती है। अगर आपको भी शरीफा खाने के बाद खुजली, चकत्ते आदि की समस्या होती है, तो इसे आगे से न खाएं। 2. अगर अक्सर पाचन से जुड़ी समस्या रहती है, तो आपको ग़लती से भी शरीफा नहीं खाना चाहिए। शरीफे में फाइबर काफी ज़्यादा मात्रा में होता है। इसलिए अगर इसका सेवन ज़्यादा कर लिया जाए, तो पेट दर्द, दस्‍त, गैस, आंतों में जकड़न जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं। 3. शरीफे यानी सीताफल जितना खाने में मज़ेदार और फायदेमंद होता है, इसके बीज उतने ही ज़हरीले होते हैं। इसलिए इसे खाते समय बीज का ध्यान रखना ज़रूरी है, क्योंकि यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 4. सीताफल में भरपूर मात्रा में आयरन भी होता है। अगर इसे ज़्यादा खा लिया जाए, तो ज़्यादा आयरन से आपको उल्टियां, मतली जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।

Comments


Upcoming News