अनमोल बंसल ने जेईई मेंस में ऑल इंडिया रैंक- 534 हासिल कर विद्यालय व पिंजौर क्षेत्र का नाम किया रोशन।

Khoji NCR
2021-10-17 10:25:31

खोजी/सुभाष कोहली कालका। सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल एचएमटी टाउनशिप पिंजौर के अनमोल बंसल ने जेईई मेंस में ऑल इंडिया रैंक- 534 हासिल कर विद्यालय व पिंजौर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अनमोल बंसल

स क्षेत्र से यह रैंक हासिल करने वाले पहले छात्र बने हैं। अनमोल अब आईआईटी दिल्ली में प्रवेश लेना चाहते हैं। 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान' (आईआईटी) न सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। इन संस्थानों के माध्यम से देशभर के कई उच्च स्तरीय वैज्ञानिक, रिसर्चर, टेक्नोलॉजिस्ट और इंजीनियर निकलते हैं, जो गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक जैसी बड़ी कंपनियों में अपनी सेवाएं देते हैं। अनमोल बंसल व उसके अभिभावक आज खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। अनमोल का शुरू से ही आईआईटी में प्रवेश लेने का ही लक्ष्य रहा था। अनमोल ने विद्यालय के प्राचार्य पियूष पुंज, उप प्राचार्या व अन्य सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया कि उनके संसर्ग में रहकर उन्होंने कक्षा 11वीं और 12वीं में अपने आधार को प्राप्त किया। अनमोल ने बताया कि आप जो भी पढ़ें उसे रेगुलर इंटरवल्स पर रिवाइस करते रहें। अगर हम अच्छे से फोकस करते हैं तो कितने घंटे पढ़ें हैं, यह मायने नहीं रखता है। मैंने इस परीक्षा के लिए यही मंत्र अपनाया था। प्राचार्य पीयूष पुंज ने अनमोल बंसल व उसके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कालका पिंजोर के क्षेत्र के लिए सचमुच ही बहुत बड़ी उपलब्धि है। अनमोल बहुत ही शांत स्वभाव का छात्र रहा है। वह सभी कार्य बड़ी सूझबूझ के साथ और लक्ष्य को सामने रखकर पूर्ण करता था। अनमोल की शुरू से ही विज्ञान व गणित विषय में अधिक रुचि रही है, इसलिए ये इन विषयों से जुड़ी सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेता रहा है। अनमोल ने पहले भी गणित ओलंपियाड एवं 'किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना' व प्री रीजनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2019 में भी उत्तीर्ण रहकर विद्यालय का व इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनमोल बंसल की इस उपलब्धि पर उसे परिसर में सम्मानित किया और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आर एन शर्मा के द्वारा प्रोत्साहन के रूप में रुपये 21000 का चेक भेंट किया।

Comments


Upcoming News