आइएसआइएस की शिया मुसलमानों को झमकी, बगदाद से खुरासान तक हर जगह बनाएंगे निशाना

Khoji NCR
2021-10-17 09:02:03

काबुल,। इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (आइएसआइएस) ने शिया मुसलमानों को चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्ट में आइएस के एक बयान के हवाले से कहा है कि शिया मुसलमान खतरनाक हैं और उन्हें हर जगह निशान

बनाया जाएगा। इस्लामिक स्टेट ने अपने साप्ताहिक अखबार अल-नबा में चेतावनी प्रकाशित की है। खामा प्रेस ने बताया कि इसमें लिखा है कि शिया मुसलमानों को उनके घरों और केंद्रों पर निशाना बनाया जाएगा। इस बयान से खास तौर पर अफगानिस्तान में रहने वाले शिया मुसलमानों को खतरा है। खामा प्रेस के अनुसार, तालिबान द्वारा देश पर नियंत्रण करने के बाद सेआइएसआइएस खुरासान अब अफगानिस्तान में शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। चेतावनी में कहा गया है कि बगदाद से खुरासान तक शिया मुसलमानों को हर जगह निशाना बनाया जाएगा। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में शुक्रवार को एक शिया मस्जिद में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद यह चेतावनी दी गई है, जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए थे। हमले की जिम्मेदारी आइएस-के ने किया था। 8 अक्टूबर को अफगानिस्तान के कुंदुज में एक शिया मस्जिद पर हुए एक और आतंकवादी हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए और कई घायल हुए थे। उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज में सैयद अबाद मस्जिद में उस समय घातक विस्फोट हुआ जब स्थानीय निवासी शुक्रवार की नमाज के लिए मस्जिद में इकट्ठा हुए थे।

Comments


Upcoming News