कालका में बड़ी धूमधाम से मनाया गया बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व।

Khoji NCR
2021-10-16 12:16:24

खोजी/सुभाष कोहली कालका। दशहरा पर्व समस्त भारत में भगवान श्रीराम द्वारा लंकापति रावण के वध के रूप में अर्थात बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने राव

ण पर विजय पाने के लिए इसी दिन प्रस्थान किया था। यह पर्व देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय एकता का पर्व है, जो राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सत्यमेव जयते का मंत्र देता है। इसी के मद्देनजर, कालका सब्ज़ी मंडी के मैदान में भारत नाटक क्लब की ओर से दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। क्लब के संरक्षक नवल मित्तल ने बताया कि इस दौरान करीब 60 फीट रावण का पुतला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। पूर्व विधायक लतिका शर्मा के पुत्र आदित्य शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वहीं, बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले लगाए गए व खानपान के लिए कई स्टाल लगे हुए थे। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटित हो, इसके चलते भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। मंच का संचालन भारत भूषण मित्तल ने किया। देर शाम रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। मुख्यतिथि आदित्य शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि रावण दहन का मतलब ही मन की बुराई का अंत व नेकी की जीत है, श्रीराम जी ने जिस प्रकार रावण का वध करके धर्म पर विजय प्राप्त की, उसी प्रकार हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाकर न्याय पर जीत हासिल करनी चाहिए। इस मौके पर क्लब के प्रधान अशोक कुमार कुक्कू, व्यापार मंडल कालका के प्रधान नरेश मंगला, महासचिव भारत भूषण मित्तल, अरूण जैन, दीपक कुशल, योगेश, संजू सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News