हाउसिंग बोर्ड कालका के एक बंद मकान में दिन दहाड़े हुई चोरी।

Khoji NCR
2021-10-16 12:15:35

- घर से गहने और नकदी उड़ा ले गए चोर। खोजी/सुभाष कोहली कालका। क्षेत्र में चोरों का गिरोह सक्रिय होने के कारण आये दिन चोरी की वारदातों में इजाफा देखने को मिल रहा है। कुछ ऐसा ही एक मामला कालका स्थित

हाउसिंग बोर्ड में देखने को मिला है। हाउसिंग बोर्ड के मकान नंम्बर 27 ए निवासी राजीव अरोड़ा ने बताया कि 15 अक्टूबर, दशहरा के दिन वह सुबह 9:30 पर अपनी मम्मी को मिलने हिमशिखा गया हुआ था। जब वह दोपहर करीब 2:15 पर घर वापस पहुंचा, तो वह देख कर हैरान रह गया कि उसके घर के बाहर गेट पर लगा ताला टूटा पड़ा था और अलमीरा का सामान बिखरा पड़ा था। तुरंत उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर का मुआयना किया। अरोड़ा ने बताया कि चोर उसके घर से एक सोने का नेकलेस, 200 यूएस डॉलर और 1.25 लाख रुपये चोरी करके ले गए हैं। अरोड़ा ने बताया कि मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम भी आकर जांच कर गई है। अरोड़ा ने बताया कि उसके घर के आसपास 2-3 घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। अरोड़ा ने बताया कि वह सीनियर सिटीजन है और वर्ष 2020 में एचएमटी से रिटायर्ड हुआ था। वह घर पर अकेला ही रहता है, उसकी इनकम का कोई और साधन भी नहीं है, उसे एचएमटी कंपनी की केवल रुपये तीन हजार पेंशन मिलती है, उसी में ही गुजारा करते हैं। एचएमटी कंपनी से उसे ग्रेच्युटी व लिव इनकेशमेंट के पैसे भी नहीं मिल पाए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अरोड़ा की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments


Upcoming News