बड़े पैमाने पर घर बनाएगी उत्तर कोरिया की सरकार, एक साल में 10,000 घरों के निर्माण का लक्ष्य

Khoji NCR
2021-10-10 08:22:55

सियोल, उत्तर कोरिया ने अपने राजधानी शहर में नए अपार्टमेंट भवनों के निर्माण के लिए अभियान तेज कर दिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सरकार ने देश को इस साल 10,000 और साल 2025 तक 40,000 और नए घर प्रदान करने

ा लक्ष्य बनाया है। योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि इसके लिए दसियों हजार वर्ग मीटर भूमि को साफ किया गया है। यह जानकारी योनहाप न्यूज एजेंसी ने प्योंगयांग के आधिकारिक रोडोंग सिनमुन अखबार और एक प्रचार वेबसाइट उरिमिनजोकिरी के हवाले से दी है। इसके मुताबिक, मैंग्योंगडे के पश्चिमी प्योंगयांग क्षेत्र में और अधिक घर बनाने के लिए दसियों हजार वर्ग मीटर भूमि को साफ किया गया है। उत्तर कोरिया का दावा है कि मैंग्योंगडे नेता किम जोंग-उन के दिवंगत दादा किम-इल-सुंग का जन्म स्थान है। रोडोंग सिनमुन ने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में प्योंगयांग के पूर्वी जिले में 100 से अधिक इकाइयों के नए अपार्टमेंट भवनों का निर्माण पूरा किया है। जनवरी में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की बैठक के आठवें कांग्रेस के दौरान उत्तर कोरिया ने 2025 तक प्योंगयांग में 50,000 अपार्टमेंट बनाने का फैसला किया था, जिसमें सालाना 10,000 इकाइयां बनाने का लक्ष्य रखा गया था। कोरोना महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध व अन्य कारणों से देश में आर्थिक चुनौतियों के बीच बड़े पैमाने पर यह निर्माण परियोजना शुरू की गई है।

Comments


Upcoming News