दशहरा सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली के आसपास ये जगह हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन

Khoji NCR
2021-10-09 13:39:30

दिल्ली, । देशभर में नवरात्रि का पर्व उत्साह, उमंग और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, नवरात्रि के अगले दिन ब

राई पर अच्छाई का प्रतीक पर्व दशहरा मनाया जाता है। इस मौके पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है। लोग दशहरा के दिन हॉलिडे सेलिब्रेट करने आसपास की खूबसूरत जगहों पर जाते हैं। अगर आप भी दशहरा सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली के आसपास जगहों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये जगह परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं- हिमाचल प्रदेश में बसा यह खूबसूरत जगह पर्यटकों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। खासकर दिल्ली के आसपास की जगहों में कसोल की गिनती शीर्ष में होती है। कसोल पार्वती नदी के किनारे स्थित है। आप कसोल में न केवल धार्मिक यात्रा कर सकते हैं, बल्कि स्थानीय व्यंजनों का आनंद भी उठा सकते हैं। मांडवा मांडवा राजस्थान में स्थित है और यह खूबसूरत जगह दिल्ली से महज 230 किलोमीटर पर स्थित है। अगर आप एकदिवसीय यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो मांडवा की सैर कर सकते हैं। मांडवा खूबसूरत किलों, हवेलियां और भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है। साथ में आप जोधपुर और उदयपुर की भी सैर कर सकते हैं। अलवर दिल्ली के आसपास जगहों में अलवर भी जा सकते हैं। आप दशहरा वीकेंड पर अलवर की यात्रा कर सकते हैं। दिल्ली से अलवर की दूरी 167 किलोमीटर है। दिल्ली और उसके आसपास के पर्यटकों के लिए अलवर स्थित नीमराना पैलेस हॉलिडे स्पॉट के लिए पॉपुलर है। इस शहर में बाला किला भी है, जिसे अलवर किला भी कहा जाता है। राजा बख्तावर सिंह ने अलवर की सिटी पैलेस उर्फ ​​विनय विलास महल का निर्माण करवाया था। यह भी आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा, अलवर की अरावली पहाड़ियों में सरिस्का टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान है, जो शहर से महज कुछ दूर पर है। साथ ही भानगढ़ किला भी है, जिसे हॉंटेड प्लेस भी कहा जाता है। आप इन जगहों पर जा सकते हैं।

Comments


Upcoming News