लखीमपुर खिरी की घटना भाजपा के ताबुत में आखिरी कील साबित होगी : प्रवीन हुड्डा।

Khoji NCR
2021-10-06 09:00:45

खोजी/नीलम कौर कालका/पिंजौर। आम आदमी पार्टी पंचकूला व्यापार संगठन के जिला अध्य्क्ष व कालका विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी प्रवीन हुड्डा ने आज एक बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिर

में गृह मंत्री के बेटे की गाड़ी द्वारा किसानों को कुचले जाने व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किसानों के खिलाफ भड़काऊ बयान से साफ हो गया है कि भाजपा और भाजपा नेताओं की प्रवृति कैसी है। बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किसानों के ऊपर लठ बरसाने, जेल जाने और फिर नेता बन कर बाहर आने का जो गुरू मंत्र दिया है, उससे उनकी मानसिकता का पता चल जाता है। ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री पद के लायक नहीं है। मनोहरलाल खट्टर ने मुख्यमंत्री के पद की प्रतिष्ठा को कलंकित करने का काम किया है। आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है। उन्होंने कहा कि सीएम किसानों के खिलाफ लोगों को भड़का कर प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को गुमराह करके आपसी भाईचारा खराब करने में लगी हुई है। आप नेता प्रवीन हुड्डा ने कहा कि लखीमपुर खिरी की घटना भाजपा के ताबुत में आखिरी कील साबित होगी। इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा अंग्रेजों और गौड़से के पदचिंहों पर चलने वाली पार्टी है।

Comments


Upcoming News