सामाजिक संस्था एनएसओ ने गौ माता को चारा व फल खिलाकर मनाई गांधी जयंती।

Khoji NCR
2021-10-03 09:56:26

खोजी/नीलम कौर कालका/पिंजौर। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था (एन.एस.ओ.) की शाखा कालका ने गांधी जयंती और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई दी। इ

अवसर पर संस्था की इकाई कालका की अध्यक्षा एकता अग्रवाल ने लोगों से महात्मा गांधी के जीवन और दर्शन का पालन करने और राष्ट्र निर्माण कार्य में योगदान देने का आग्रह किया। इस दिन हम सभी को अहिंसा के विचार का प्रसार करना चाहिए जो संघर्ष और हिंसा की समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा सबसे मजबूत हथियार है। इस अवसर पर संस्था द्वारा गौशाला में सफाई कर तथा गौ माता को चारा व फल खिलाकर इस दिवस को एक साथ मनाया गया।

Comments


Upcoming News