खरमास में कर सकते हैं ये कार्य, जानें इस मास के कुछ शुभ मुहूर्त

Khoji NCR
2020-12-17 09:25:23

इस वर्ष के खरमास का प्रारंभ 15 दिसंबर 2020 की रात्रि से हो चुका है। खरमास में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसै मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। सूर्य की धनु संक्रांति के कारण ये सब कार्य वर्जित होते हैं। म

कर संक्रांति के प्रारंभ से मांगलिक कार्य फिर से होने लगते हैं। इस वर्ष खरमास 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक है। हालांकि खरमास में कुछ ऐसे कार्य हैं, जिनको करने पर मनाही नहीं होती है। आइए जानते हैं कि खरमास में कौन से कार्य कर सकते हैं? ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश मिश्र के अनुसार, खरमास में जमीन, वाहन, मकान और नए कपड़ों की खरीदारी की जा सकती है। शास्त्रों में खरीदारी के लिए मनाही नहीं है। खरमास में सोना और गुरु से संबंधित चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इस खरमास में वाहन, भूमि और मकान खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। खरमास में भूमि और मकान खरीदने के लिए 6 दिन शुभ मुहूर्त हैं। आप 31 दिसंबर 2020, 03 जनवरी 2021, 04 जनवरी, 08 जनवरी, 09 जनवरी और 12 जनवरी को मकान और भू​मि खरीद सकते हैं। वाहन खरीदने का मुहूर्त खरमास के समय में वाहन खरीदने के लिए 7 दिन के शुभ मुहूर्त है। आप 18 दिसंबर, 20 दिसंबर, 27 दिसंबर, 30 दिसंबर, 01 जनवरी 2021, 06 जनवरी और 08 जनवरी को वाहन खरीद सकते हैं। खरमास में नहीं होते मांगलिक कार्य खरमास में विवाह, लग्न, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। कहा जाता है कि सूर्य जब धनु राशि में होता है तो विचित्र परिणाम प्राप्त होता है। यह जीवों के लिए ठीक नहीं होता है। खरमास के समय में लोगों को भगवान भास्कर की पूजा करनी चाहिए। डिसक्लेमर 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

Comments


Upcoming News