करनाल में साढ़े 6 करोड़ की लागत से बन रहा मनोरंजन पार्क

Khoji NCR
2021-09-26 11:15:15

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा चंडीगढ़, 26 सितम्बर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने करनाल में काछवा पुल से कैथल रॉड पुल के बीच जेएनएल कैनाल व भाखड़ा कैनाल

े बीच मनोरंजन पार्क के निर्माण कार्य का रविवार को जायज लिया। यह पार्क शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर करीब 6 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च आने का अनुमान है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया और परियोजना के तहत हो रहे कार्यों की गहनता से जानकारी ली।

Comments


Upcoming News