हरियाणा सरकार हर मोर्चे पर हो चुकी है फेल : अजय सिंगला।

Khoji NCR
2021-09-18 08:52:51

खोजी/सुभाष कोहली कालका। आज हरियाणा में एक अनोखी भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार है जिसमें सरकार में बैठी पार्टी भाजपा, विपक्षी पार्टी कांग्रेस के ऑफिसेज का घेराव कर रही है। आज हरियाणा सरकार हर मोर्

े पर फेल हो चुकी है किसान, मजदूर, आड़ती, व्यापारी, कर्मचारी, दिहाड़ीदार, अमीर, गरीब सब इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं। सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमत्री, सरकार में बैठे मंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा जेजेपी के नेता अपने हलके में भी नहीं जा पा रहे हैं। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा केवल लोगों का प्रदेश में किसान आंदोलन, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने और खबरों में बने रहने के लिए इस प्रकार के प्रोग्राम बना रही है। यह विचार कांग्रेस पार्टी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंगला ने कालका में पार्टी ऑफिस में एक कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग में रखे। एडवोकेट सुशील गर्ग ने कहा कि यदि आज कोई भी हमारे ऑफिस का घेराव करने आएगा, हम उनकी हर बात का जवाब देने को तैयार हैं। मीटिंग में आने वाले नगर परिषद चुनावों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंगला, एडवोकेट सुशील गर्ग, मुकेश सोढी, सुनील शाम, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सगत सिंह नंदा, हर्ष चड्डा, हरभजन सिंह, सतीश भट्ट, नरेश मांन, रमेश वैध, सुनील सोनकर, मोहिंदर चौधरी, गुरमेल सिंह, राम जनक, शाम सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News