भाजपा पंचकूला ने बनाया सरु डिमरी को महिला मोर्चा ज़िला सचिव व इन्द्र कुमार को ज़िला सचिव।

Khoji NCR
2021-09-17 10:08:52

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पंचकूला। पंचकूला भाजपा ने संगठन का विस्तार करते हुए ज़िला सचिव व महिला मोर्चा ज़िला सचिव के पदाधिकारी घोषित किए। भाजपा ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार

यालय पंचकूला में ज़िला भाजपा व महिला मोर्चे के रिक्त स्थानों की पूर्ति करने के लिए बैठक हुई। बैठक के बाद अजय शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श कर भाजपा ज़िला सचिव व महिला मोर्चा की ज़िला सचिव की घोषणा की गई है। घोषित किए गए नामों में महिला मोर्चा में विस्तार के नाते जिले में सचिव की जिम्मेवारी सरु डिमरी पंचकूला को व कालका से इन्द्र कुमार को भाजपा ज़िला सचिव को दी गई है। इन्द्र कुमार पूर्व में कालका मंडल के अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी निभा चुके है। भाजपा ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि यह पार्टी द्वारा दी गयी ज़िम्मेवारी का नई ऊर्जा के साथ परिपूर्ण करेंगे। महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली कंसल ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव के माध्यम से पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

Comments


Upcoming News