विधायक प्रदीप चौधरी ने कालका में नुक्कड़ सभाएं लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं।

Khoji NCR
2021-09-12 10:33:18

खोजी/नीलम कौर कालका/पिंजौर। कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कालका शहर में नुक्कड़ जनसभाएं कर लोगों से संपर्क साधा और लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों से बात की। विधायक प्रदीप चौधरी ने संबोध

ित करते हुए कहा कि आज महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। हर चीज के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं। आज शहर में इतनी समस्याएं हैं कि लोग बहुत परेशान हैं। सफाई व्यवस्था बदहाल पड़ी है। पानी की समस्या बहुत गंभीर है, लोगों को पानी नसीब नही हो रहा है। वहीं लो प्रैशर के कारण भी पानी की किल्लत हो रही है। चौधरी ने कहा कि अधिकारी लोगों की समस्याओं पर ध्यान दें। लोगों ने बताया कि गलियों की बुरी हालत है, स्ट्रीट लाइट्स नही है। बिजली की भी दिक्कत आ रही है। इसके अलावा लावारिस पशु लगातार लोगों को घायल कर रहे हैं और किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर एडवोकेट सुशील गर्ग, अजय सिंगला, पवन कुमारी, सुनील शाम, मुकेश सोढ़ी, उजाला बक्शी, सुरेंद्र चौहान, कुलदीप, हर्ष चड्डा, मास्टर कृष्ण, हरजीत सिंह, पूर्व सरपंच राम रतन, श्याम लाल, गुलशन शर्मा, हरभजन, अजय शर्मा, सतीश भट्ट इत्यादि मौजूद थे।

Comments


Upcoming News