मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा।

Khoji NCR
2021-09-06 09:33:22

खोजी/सुभाष कोहली कालका। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की हरियाणा राज्य व जिला पंचकूला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन के प्रदेश मीडिया सचिव राज कुमार बदवार ने बताया कि सर्

वसम्मति से 1 सितंबर 2021 से नई कार्यकारिणी गठित की गई है, जिसकी दिनांक 5 सितंबर 2021 को हुई एक बैठक के दौरान घोषणा की गई। यह बैठक इकाई हरियाणा के चीफ पैटर्न प्रवीन हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष गुलशन राय की अध्यक्षता में की गई। बदवार ने बताया कि प्रदेश हरियाणा की नवगठित कार्यकारिणी में प्रवीन हुड्डा को चीफ पैटर्न, विपिन बोगरा व रघुवंश मल्होत्रा को पैटर्न बनाया गया है। इसी प्रकार उपस्थित सदस्यों में गुलशन राय अध्यक्ष, दलजीत मेहरा व लव बदवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी के साथ अरुण दीवान व सुभाष चंद्र कोहली को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा चन्द्रकान्त शर्मा महासचिव, हिमांशु खोसला एडवाइजर, दाता राम संयुक्त सचिव, अजय कुमार शर्मा व दीपक पजनी संगठन सचिव, नवीन गुप्ता व लाल चंद को वेलफेयर सचिव व दीपक कुमार को प्रचार सचिव बनाया गया है। बदवार ने बताया कि जिला पंचकूला की कार्यकारिणी में बलराम शर्मा को अध्यक्ष, मेनका वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह महासचिव, नरेंद्र डोगरा एडवाइजर, विपिन जग्गी कोषाध्यक्ष, विपुल मंगला संयुक्त सचिव, राज कुमार ठाकुर संगठन सचिव, सुशील कुमार वेलफेयर सचिव, अनिल शर्मा व अंश जैन को सदस्य बनाया गया है। बैठक के दौरान चीफ पैटर्न प्रवीन हुड्डा, एडवाइजर हिमांशु खोसला, प्रदेश अध्यक्ष गुलशन राय ने संगठन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों बारे उपस्थित पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष गुलशन राय ने बताया कि संगठन का विस्तार करते हुए आगामी महीनों में इच्छुक समाज सेवियों को भी जोड़ा जाएगा।

Comments


Upcoming News