मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में भिडंत छह घायल, 32 पर मुकदमा दर्ज

Khoji NCR
2020-12-12 13:11:38

होडल से भाजपा विधायक के भांजे शिकायत पर दर्ज हुआ मामला। फिरोजपुर झिरका, पुष्पेंद्र शर्मा : शहर के वार्ड 9 में देर रात मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में छह लोग घायल हो गए।

घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां विवाद इतना बढ़ा कि उपरोक्त वार्ड पुलिस छावनी में तबदील नजर आया। पुलिस ने मुनीष निवासी डूडोला जिला पलवल की शिकायत पर दो लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए कुल 32 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस को दी अपनी शिकायत में मुनीष ने बताया कि उनका विवाह हाल के दिनों में फिरोजपुर झिरका से हुआ है। वो शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी को मायके मिलाने आया हुआ था। लेकिन जब वो अपने घर की ओर निकला तो यहां 30 से 40 लोगों ने हममश्वरा होकर उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर पथराव कर दिया। आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उनकी गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर उससे 20 हजार की नकदी व सोने की चैन को लूट लिया। आरोपितों के हमले में उसे तथा उनके साथ मौजूद परिवार के लोगों को तथा उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल एक पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज कराई है। मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। विवाद के चलते देर रात उपरोक्त वार्ड में पुलिस की तैनाती की गई। मौके पर डीएसपी व थाना प्रबंधक सहित सिटी चौकी प्रभारी बने नजर आए। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त लोग उनकी लड़कियों का वीडियो बना रहे थे जिसको लेकर यह झगड़ा हुआ था। रसूखदार लोग होने के चलते उनकी शिकायत पुलिस कोदेने के बाद भी कोई कार्यवाहि पुलिस ने नही की। इस बारे में सिटी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मुनीष की शिकायत पर पुलिस ने सुरेश व नरसी सहित 30 अन्य लोगों पर धारा 148, 149, 323, 294, 341, 427, 452, 379बी और आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कोई शिकायत नही मिली है। चित्र परिचय : झगड़े के दौरान क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी।

Comments


Upcoming News