चेयरमैन राजदीप फौगाट के नेतृत्व में इनेलो जिला उपाध्यक्ष विकास यादव साथियों सहित जजपा में शामिल

Khoji NCR
2021-09-04 11:50:57

चरखी दादरी जयवीर फोगाटौ, 04 सितंबर, जजपा पार्टी में कार्यकर्ताओं को पुरा मान-सम्मान मिलता है। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी संगठन पुरी मजबूती के साथ खड़ा है। सक्रिय सदस्यता अभियान के द्वा

ा पुरे प्रदेश में उर्जावान कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी की जा रही है। यह बात पूर्व विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट ने गांव अचीना में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। शनिवार को चेयरमैन राजदीप फौगाट के नेतृत्व में इनेलो के जिला उपाध्यक्ष विकास यादव अचीना ने साथियों सहित जजपा पार्टी में शामिल हुए। राजदीप फौगाट ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए लोंगो का स्वागत किया और पार्टी में पुरा मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चेयरमैन राजदीप फौगाट ने कहा कि जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नीतियों से प्रभावित होकर आज रोज नए लोग जजपा में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा जजपा पार्टी में कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं से भी अधिक तव्वजो दी जाती है। कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की बदौलत ही आज जजपा पार्टी सरकार में सहभागी बनी है। पार्टी नेतृत्व भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम को सदैव सम्मान के साथ सवाया करके लौटाने में विश्वास रखता है। उपस्थित लोंगो को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि दादरी क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि दादरी हल्के के लिए करोड़ो रुपए की विकास योजनाओं पर तेजी से चल रहा है। आने वाले समय में निश्चित तौर पर दादरी विकास की दृष्टि उच्च स्थान स्थापित होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ जजपा नेता रामनिवास मिर्च, बाबूलाल यादव, मा. वीरेंद्र यादव, डॉ. रंगराव, संदीप जांगड़ा, मनोज यादव, दिलबाग नम्बरदार, मा. अशोक, अजीत यादव, अशोक बास, जयबीर लोहरवाड़ा, जितेंद्र बास, प्रीति इत्यादी उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News