आप प्रदेश भर में यात्रा द्वारा करेगी शंखनाद- गौरव बख्शी

Khoji NCR
2021-09-04 10:55:57

कुरुक्षेत्र, 4सितम्बर(सुदेश गोयल): आम आदमी पार्टी युवा विंग हरियाणा के गौरव बख्शी ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पाँच सितम्बर से सर छोटू राम की धरती रोहतक से किसा

मज़दूर खेत बचाओ यात्रा का शुभआरम्भ करेगी।इसका नेतृत्व आम आदमी पार्टी के प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता करेंगे। यह यात्रा हरियाणा की प्रत्येक विधानसभा में जाकर लोगों में जागरूकता लाने का काम करेगी। पाँच तारीख़ को यह यात्रा रोहतक ,भिवानी ,चरखी दादरी में रहेगी।छः तारीख़ को ज़िला झज्जर,सोनीपत व पानीपत ।सात तारीख़ को ज़िला करनाल,यमुनानगर व पंचकुला।आठ सितम्बर को ज़िला अंबाला,कुरुक्षेत्र व कैथल।नौ सितम्बर को ज़िला जींद व हिसार।दस सितम्बर को ज़िला फ़तेहाबाद व सिरसा।बारह सितम्बर को ज़िला फ़रीदाबाद,गुरुग्राम व रेवाड़ी।तेरह सितम्बर महेंद्रगढ़,मेवात व पलवल रहेंगे। इस प्रकार से सभी ज़िलों व विधासभा में आम आदमी पार्टी की किसान मज़दूर खेत बचाओ यात्रा जाएगी।

Comments


Upcoming News