घर में घुसकर महिला के साथ छेडछाड करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Khoji NCR
2020-12-12 11:51:55

होडल, डोरीलाल गोला हसनपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर महिला के साथ छेडछाड करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस

ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। हसनपुर थाना प्रभारी रामबीर डागर ने जानकारी में बताया कि गांव भिडूकी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि देर रात उसके पडोस में रहने वाला आनंद कुमार जबरदस्ती उसके घर में घुस आया। उसने बताया कि उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब महिला ने उसका विरोध किया तो वह महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी आनंद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।

Comments


Upcoming News