बच्चों को नशे से दूर करने के लिए खेलों को बढ़ावा देना जरूरी

Khoji NCR
2021-08-31 11:11:00

कुरुक्षेत्र में ताइक्वांडो एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न कुरुक्षेत्र, 31 अगस्त(सुदेश गोयल) : कुरुक्षेत्र में जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन का चुनाव ऑब्जर्वर रणबीर संधू एवं एसोसिएशन के राज्य महासचि

जसबीर सिंह की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, उपाध्यक्ष विपिन कुमार धीमान, सचिव अजय कुमार, संयुक्त सचिव मनदीप सिंह, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा व नंदनी सिंह, सागर तथा अंकिता को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। अजय कुमार ने बताया कि राज्य चैम्पियनशिप से पहले कुरुक्षेत्र में जिला चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने अपनी नियुक्ति के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया और कहाकि बच्चों को नशे से दूर करने के लिए खेलों को बढ़ावा देना जरूरी है।

Comments


Upcoming News