कोरोना के संक्रमण को रोकने और शारीरिक क्षमता तथा दक्षता बढ़ाने में आयुर्वेदिक पद्घति बहुत ही लाभदायक

Khoji NCR
2020-12-12 10:56:04

नूंह : आयुर्वेदिक पद्घति का विश्व में हैं बहुत बडा स्थान - आयुर्वेद में समाहित औषधियों के सेवन और वि को लेकर समुचे प्रदेश में लोगों को जागरूक कर रहा हंै आयुष विभाग:- डा. मन्जू बांगर। नूंह,12 कोरो

ा के संक्रमण को रोकने और शारीरिक क्षमता तथा दक्षता बढ़ाने में आयुर्वेदिक पद्घति बहुत ही लाभदायक हैं। हमारी आयुर्वेदिक पद्घति का पूरे विश्व में अनुसरणीय स्थान हैं। आयुर्वेद में सम्माहित औषधियां कोरोना के खिलाफ लडऩे में मदद करती हैं तथा शारीरिक ताकत को बढ़ाने का काम करती है। जिला में आयुर्वेदिक पद्घति का भी प्रचार और प्रसार जारी है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मन्जू बांगर ने बताया कि जिला में काफी संख्या में पम्फलेट और प्रचार साहित्य वितरित किया गया है। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने और शारीरिक क्षमता और दक्षता बढ़ाने में आयुर्वेदिक पद्घति बहुत ही फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि शारीरिक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद पद्घति का महत्व और बढ़ा है। हमें पद्घति को अंगीकृत करते हुए इसका लाभ उठाने की जरूरत है। उन्होने बताया कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव सम्बधी विषय को लेकर प्रचार अभियान चलाया गया था। प्रचार वाहन के साथ -साथ पैम्पफ लेट का भी वितरण किया जा रहा है, जिनमें आयुष मंत्रालय के द्वारा सुझाए गए तरीकों को अपनाने बारें विस्तार से बताया गया। लोगो को पद्घति के बारे में समय समय पर अब भी जागरूक किया जा रहा हैं। आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेदिक औषधियों जैसे गुढुची, घन वटी, शमसनी वटी, अनु तेल बांटी गई। इसमें मुख्यत: पंचायती राज विभाग के कर्मचारी, पुलिस विभाग के कर्मचारी तथा वृद्घ लोगों सहित कोरोना योद्घाओं और आम जन को ये दवाईयां बांटी गई।

Comments


Upcoming News