संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद अफगानिस्तान के मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र उठाये उचित कदम : सचिन जैन।

Khoji NCR
2021-08-29 09:03:28

खोजी/सुभाष कोहली कालका। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां हालात बिगड़ चुके हैं। लूटपाट व अन्य घटनाओं के कारण लोग डरे हुए हैं। दहशत के चलते लोगों की दुकानें, फैक्ट्रियां ओर दूसरे कार

बार बंद हो चुके हैं। इससे लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। तालिबानी लड़ाके महिलाओं ओर बच्चों पर जुल्म ढा रहे हैं। युवा लड़कियों के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें जबरन उठा लेते हैं। सरेआम लूटपाट की भी खबरें देखने को मिल रही हैं। यहां तक कि मीडिया कर्मियों के साथ भी मारपीट की जा रही है। महिलाओं ओर बच्चों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। यूएन की सुरक्षा परिषद ने भी अफगानिस्तान के तख्तापलट को दुनिया के लिए बड़ा खतरा बताया है। भारत ने भी अफगानिस्तान में महिलाओं और बच्चों के डर के साए में जीने को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। भारत इन सभी के भविष्य को लेकर चिंतित है। मानवीय आधार पर भारत सरकार ने भारत में आने वाले अफगानिस्तान के नागरिकों को छह महीने का वीजा देने पर पहल की है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद अफगानिस्तान के मुद्दे पर खामोश है। अफगानिस्तान में हो रही मानवाधिकारों की उल्लंघना पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन चिंतित है। जैन ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही उचित कदम उठाने की अपील की है। साथ ही जैन ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर किए गए भारत सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की।

Comments


Upcoming News