भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ पंचकूला की भाजपा कार्यालय में प्रथम बैठक हुई सम्पन्न।

Khoji NCR
2021-08-28 08:21:16

खोजी/सुभाष कोहली कालका। भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ जिला पंचकुला की प्रथम बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय पंचकुला में जिला संयोजक काशीनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला सह संयोजक इंद्रजीत ने

ंच संचालन किया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा मुख्य अतिथि एवं पूर्वांचल प्रकोष्ठ पंचकूला के प्रभारी अवधेष किशोर व आरके शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति हुए। परमहंस द्विवेदी ने बताया कि उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का सौभाग्य मिला है। वहीं सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती व विस्तार के लिए अपने-अपने अनुभव एवं विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता सिंह, ऊषा त्रिपाठी (महिला मोर्चा) अमरेन्द्र वर्मा, अशोक कुमार, धर्मेंद्र यादव सहित अनेकों बुद्धि जीवी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। परमहंस द्विवेदी ने प्रदेश संयोजक भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ हरियाणा सुजीत कैमरी का धन्यवाद किया ओर कहा कि उन्होंने सुरुचिपूर्ण पूर्वांचल वासियों के विकास व उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले जोड़ने व एकत्रित करने का सफल प्रयास किया है।

Comments


Upcoming News