डाइटिंग और एक्सरसाइज के बिना वेट लॉस के लिए फॉलो करें ये ईजी टिप्स

Khoji NCR
2021-08-28 08:10:07

नई दिल्ली, कोरोना महामारी के चलते लोगों में मोटापा की समस्या बढ़ी है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। कुछ लोग ट्रेंडिंग डाइट, तो कुछ लोग एक्सरसाइज का सहारा लेते

हैं। वहीं, कुछ लोग उपवास भी रखते हैं। आजकल कई प्रकार की डायटिंग ट्रेंड में हैं। इनमें दावा किया जाता है कि महज कुछ दिनों तक डाइट चार्ट को फॉलो करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, कुछ लोगों में मत है कि वर्कआउट करने से इंस्टेंट कैलोरी बर्न होती है। इससे मोटापे में आराम मिलता है। हालांकि, अगर आप दोनों चीजों को फॉलो कर थक चुके हैं। इसके बावजूद बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में सफलता नहीं मिली है, तो आप डाइटिंग और एक्सरसाइज के बिना वेट लॉस के लिए ये ईजी टिप्स फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं- प्रोटीन सीमित मात्रा में लें हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कैलोरी काउंट जरूरी है। इसके लिए आप रोजाना डाइट में सीमित मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें। अक्सर हमलोग कभी-कभार भरपेट खान खाते हैं। इससे अधिक मात्रा में कैलोरी गेन होती है। इसके लिए डाइट में प्रोटीन कम से कम लें। खाना चबाकर खाएं अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ज्यादा न खाएं। जब कभी खाना खाते हैं, तो धीरे-धीरे और चबाकर खाना खाएं। इससे भोजन सही से डायजेस्ट यानी पचता है। सही तरीके से पाचन होने से पेट देर तक भरा रहता है। तनाव से दूर रहें कुछ शोधों में दावा किया गया है कि कम सोने से वजन बढ़ने लगता है। साथ ही बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में दिक्कत आती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना पर्याप्त यानी 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। साथ ही तनाव से दूर रहें। पानी पिएं डॉक्टर्स हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। कई एक्सपर्ट्स वॉटर फास्टिंग लेने के लिए कहते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह में उठने के बाद दिन की शुरुआत एक गिलास पानी पीकर करें। आप चाहे तो अपनी पसंद के अनुसार उसमें शहद, नींबू, पुदीना आदि चीजों को मिलाकर सेवन कर सकते हैं। रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी पीने से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। साथ ही आप रोजाना सुबह और शाम हर्बल टी यानी ग्रीन टी पिएं। डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Comments


Upcoming News