किचन में मौजूद ये 10 चीज़ें दिलाएंगी गैस से फौरन राहत!

Khoji NCR
2021-08-27 09:33:58

नई दिल्ली, जब से कोरोना वायरस महामारी शूरू हुई है, तब से लोग ज़्यादा से ज़्यादा समय अपने घरों में बिताने पर मजबूर हैं। इससे फिज़िकल एक्टिविटी तो कम हुई ही है, साथ ही आहार की मात्रा भी बढ़ी है। नत

ीजतन लोगों में गैस की समस्या बढ़ती जा रही है। इसकी अहम वजह है ग़लत खान-पान, लंबे समय तक बैठे रहना या फिर चाय ज़्यादा पीना। ख़राब लाइफस्टाइल भी गैस की समस्या का एक बड़ा कारण है। गैस की परेशानी भले ही देखने में छोटी लगती है, लेकिन अगर इसे लंबे समय तक इग्नोर किया गया, तो यह आगे चलकर बड़ी समस्या भी बन सकती है। अगर आपको भी अक्सर गैस से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तो आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीज़ें जिनकी मदद से आपको फौरन राहत मिलेगी। जी हां, ये 10 चीज़ें हर घर में मौजूद होती हैं। 1. हींग: गैस को ख़त्म करने और पेट साफ करने के लिए हींग को फायदेमंद माना जाता है। आधा चम्मच हींग हल्के गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इससे गैस से तुरंत राहत मिलेगी। 2. अजवाइन: हींग की तरह अजवाइन भी गैस से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन गर्म पानी के साथ निगल लें या चबा कर खाएं। अजवाइन में मौजूद थाइमोल गैस को दूर करता है और साथ ही खाने को पचाता भी है। 3. अदरक: अदरक एक ऐसी औषधी है, जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचाती है। खासतौर पर इससे गैस की समस्या दूर होती है। अदरक का इस्तेमाल आप चाय में कर सकते हैं या फिर इसे गर्म पानी में उबालकर पी सकते हैं। इसका स्वाद बेहतर करने के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं। 4. ज़ीरा पानी: ज़ीरा पानी गैस को ख़त्म करने का सबसे आसान तरीका है। आधा चम्मच जीरा गरम पानी में उबाल के रख दें फिर उसे ठंडा करके पिएं। इसे आप रोज़ सुबह उठकर पी सकते हैं। 5. ठंडा दूध: सोने के पहले एक ग्लास ठंडा दूध पीने से पेट में ठंडक पहुंचती है। जिससे पेट में गैस या एसिडिटी नहीं होती। 6. दालचीनी: दालचीनी भी गैस को राह दिला सकती है। इसे गरम पानी और शहद के साथ मिलाकर पीने से गैस दूर होती है। बस आधा चम्मच दालचीनी को गरम पानी और थोड़े से शहद के साथ मिलाकर पिएं। ये आपका डाइजेशन चुस्त कर देगी। 7. आंवला: विटामिन-सी से भरपूर आंवला कई तरह से फायदेमंद होता है। ये न सिर्फ त्वचा बल्कि पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। 8. नींबू: गैस होने पर नींबू के रस में बेकिंग सोडा मिलाकर इसे पी लें। ये आपके अंदर बन रही गैस को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। 9. एप्पल साइडर विनेगर: सेब का सिरका भी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। एक ग्लास पानी में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर पीने से पेट तो साफ होगा ही साथ ही गैस की समस्या भी नहीं होगी। सेब का सिरका शरीर में जमे फैट को भी कम करने में मदद करता है। 10. छाछ: छाछ पेट की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गैस या एसिडिटी होने पर दिन में एक-दो ग्लास छाछ पीने से आपके शरीर को ज़रूरी विटामिन और प्रोटीन मिलते हैं। जिससे पेट की समस्याएं दूर होती हैं।

Comments


Upcoming News