जजपा महिला प्रकोष्ठ ने चलाया सदस्यता अभियान : जिलाध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा

Khoji NCR
2021-08-25 12:13:20

चरखी दादरी जयवीर फोगाट, 25 अगस्त, जजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा ने बुधवार को गांधी नगर क्षेत्र में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान दर्जनों महिलाओं को पार्टी के साथ

जोड़ा और पार्टी की गतिविधियों को लेकर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गांधी नगर क्षेत्र में अभियान के शुभारंभ पर महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा करवाए विकास कार्यों व पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए महिला प्रकोष्ठ द्वारा बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां लगाई जाएंगी। इस दौरान मेहनत करने वाली महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा और पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर शारदा, ममता, प्रीती, बबली, मीरा, सुंदरी, बाला, अंबा, राधा, नीरू, मिनाक्षी व रामनिवास इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News