विधायक सुभाष सुधा विधानसभा सत्र में पेश किया सप्लीमेंट्री बजट

Khoji NCR
2021-08-24 10:05:58

कुरुक्षेत्र 23 अगस्त (सुदेश गोयल) विधानसभा अस्टीमेट कमेटी के चेयरमैन एवं थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों के लिए सप्लीमेंट्री बजट मानसुन सत्र में पेश किया है। विध

ायक सुभाष सुधा ने सोमवार को विधानसभा में 12707 करोड़ के सप्लीमेंट्री बजट को पेश किया है। विधानसभा अस्टीमेट कमेटी के चेयरमैन एवं विधायक सुभाष सुधा ने सोमवार को देर सायं दूरभाष पर बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र में सप्लीमेंट्री अस्टीमेट 2021-22 (प्रथम इंस्टालमेंट) को पेश कर दिया गया है। जिसमें सामान्य प्रशासन के लिए करीब 55 करोड़ 92 लाख, राजस्व विभाग के लिए करीब 839 करोड़ 30 लाख, वित्त विभाग के लिए करीब 9 करोड़ 90 हजार, खेल एवं युवा कार्यक्रम 82 करोड़ 71 लाख, तकनीकी शिक्षा 36 करोड़ 50 लाख, सामान्य शिक्षा 114 करोड़ 95 लाख, भवन और सडक़ों के लिए 1290 करोड़ 48 लाख, आर्ट एंड कल्चरल के लिए 4 करोड़ 65 लाख, लेबर इम्पलॉयमेंट एवं स्किल के लिए करीब 4 करोड़, रोजगार के लिए 28 करोड़ 30 लाख, फुड एंड सप्लाई के लिए 501 करोड़, सिंचाई विभाग के लिए 15 करोड़, कृषि विभाग के लिए करीब 158 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि फोरेस्ट एंड वाईल्ड लाईफ के लिए 58 करोड़ 70 लाख, विभिन्न ग्रामीण विकास के लिए 292 करोड़, रोड़ परिवहन के लिए करीब 310 करोड़, पर्यटन विभाग के लिए 48 लाख 80 हजार, पुलिस विभाग के लिए 1276 करोड़ रुपए, चुनाव विभाग के लिए 1 करोड़ 15 लाख, जन स्वास्थ्य विभाग में पेयजल सप्लाई और सैनिटाईजेशन के लिए करीब 442 करोड़, कैपिटल आउट ले वाटर सप्लाई और सैनीटेशन के लिए करीब 858 करोड़ रुपए, सूचना और प्रसार के लिए 58 करोड़ 29 लाख, पॉवर विभाग के लिए करीब 2629 करोड़, जेल विभाग के लिए 22 करोड़ 30 लाख रुपए का बजट भी पेश किया गया है।

Comments


Upcoming News