रक्षाबंधन वीकेंड पर अपने भाई-बहन के साथ एडवेंचर ट्रिप के लिए इन जगहों की करें सैर

Khoji NCR
2021-08-20 10:42:11

नई दिल्ली, । 22 अगस्त को रक्षा बंधन है। यह पर्व हर साल सावन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहनों को समर्पित होता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस मौके पर भा

ई अपनी बहन को उपहार देते हैं। सभी धर्मों के लोग रक्षाबंधन पर्व को मनाते हैं। इस दिन भाई-बहन अपने परिवार वालों के साथ घूमने भी जाते हैं। अगर आप भी रक्षाबंधन वीकेंड पर एडवेंचर करना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं। आइए, इन जगहों की खासियत जानते हैं- ट्रैकिंग के लिए उत्तराखंड जाएं अगर आप रक्षाबंधन वीकेंड को यादगार बनाना चाहते हैं, तो ट्रैकिंग के लिए उत्तराखंड जा सकते हैं। उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है। यहां पर कई धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड में कई ट्रैकिंग स्पॉट भी हैं। घूमने के लिए गोवा बीच जाएं गोवा अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। काफी संख्या में पर्यटक हर साल गोवा घूमने आते हैं। गोवा में कई पिकनिक स्पॉट हैं। रक्षाबंधन वीकेंड पर आप अपने भाई अथवा बहन के साथ गोवा की सैर कर सकते हैं। आप कैंपिग के लिए पणजी, अंजुना बीच और तालपोना बीच जा सकते हैं। अंडमान निकोबार जाएं अंडमान समुद्री खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। काफी संख्या में पर्यटक हनीमून, बेबीमून और रोमांटिक वैकेशन मनाने के लिए अंडमान निकोबार आते हैं। इसके लिए आप अपने परिवार वालों के साथ रक्षाबंधन वीकेंड पर अंडमान निकोबार जाकर रक्षाबंधन वीकेंड को यादगार बना सकते हैं। अंडमान में आप स्विमिंग, सर्फिंग, फिशिंग आदि चीजों का आनंद उठा सकते हैं। बीड़ बिलिंग जाएं एडवेंचर के शौकीन हैं और एडवेंचर करना चाहते हैं, तो पैराग्लाइडिंग के लिए बीड़ बिलिंग जरूर जाएं। पैराग्लाइडिंग के लिए बीड़ बिलिंग दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां पैराग्लाइडिंग दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर की जाती है। हालांकि, बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग करना आसान नहीं है। इसके लिए पैराग्लाइडिंग करते समय सावधानियां जरूर बरतें। अगर आप पैराग्लाइडिंग करने में असहज महसूस करते हैं, तो आप न करें। इसके लिए आप बीड़ बिलिंग की सैर कर सकते हैं। ऋषिकेश जाएं अगर आप वाटर स्पोर्ट्स पसंद करते हैं और एडवेंचर करना चाहते हैं, तो रक्षाबंधन वीकेंड पर ऋषिकेश जरूर जाएं। यहां आप अपने भाई और बहन के साथ क्लिफ जंपिंग, रिवर राफ्टिंग, सर्फिंग और वाटरफॉल ट्रैकिंग आदि चीजों का आनंद उठा सकते हैं।

Comments


Upcoming News